This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Litchi During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में लीची खा सकते हैं?

Pregnancy Journey
Written by - Khushboo Goelअंतिम अपडेट: Jan 11, 2026
Litchi During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में लीची खा सकते हैं?
Read time7 min

लीची इन दिनों एक पॉपुलर फ्रूट है, खासकर प्रेगनेंसी के दौरान। लीची में न सिर्फ़ बहुत सारे मिनरल और विटामिन हैं बल्कि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी भरपूर है। इसका मीठा स्वाद और हाई न्यूट्रीशन वैल्यू इसे उन प्रेग्नेंट महिलाओं की खास पसंद बनाता है, जिन्हें वजन बढ़ाने और अपने डाइट में विटामिन और मिनरल की खुराक को शामिल करने की ज़रूरत होती है।

अगर आपको लीची खाना पसंद है, तो प्रेगनेंसी में लीची खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।

क्या प्रेगनेंसी में लीची खाना सेफ है?
Is it safe to eat litchi during pregnancy?

लीची को थोड़ी मात्रा में खाना सुरक्षित है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, लीची खाने से ये पोषक तत्व एक प्रेग्नेंट महिला की रोज़ाना की खुराक में शामिल हो सकते हैं। लीची में ज्यादातर पानी और चीनी होती है, इसलिए कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं, खास तौर पर जेसटेशनल डायबिटीज़ (जीडीएम) से पीड़ित महिलाओं को इन्हे कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।

लेकिन लीची को प्रेग्नेंट मां की डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि इसे बहुत ज़्यादा खाना प्रेगनेंसी को नुकसान पहुंचा सकता है।

लीची खाते समय किन बातों का खयाल रखना चाहिए ?
What all should be kept in mind while eating litchi ?

सबसे बढ़िया लीची थोड़ी कड़क होती हैं, बहुत नरम नहीं होती, भारी लगती ह, और उन पर एक सूखा, गुलाबी-भूरे रंग का छिलका होता है। ऐसी लीची न लें जो छूने में नरम हों या जिन पर काले धब्बे या दरारें हों।

लीची ज्यादा दिन तक फ्रेश नहीं रहती है, इसलिए अगर आप उन्हें बाद में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको उन्हें फ्रिज में रखना होगा। उन्हें प्लास्टिक की थैली में फ्रिज में रखने से वे कम से कम दो हफ्ते तक फ्रेश रहेंगी। लीची का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा लेने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि उन्हें बहुत समय तक फ्रिज में रखने के बजाय तुरंत ही खा लिया जाए।

लीची की न्यूट्रीशन वैल्यू:
Nutrition value of litchi:

लीची एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। 100 ग्राम (3.5 औंस) ताजा लीची में है:

  • 66 कैलोरी
  • 0.83 gm प्रोटीन
  • 0.44 gm फैट, 16.5 gm कार्ब
  • 1.3 gm फाइबर
  • 15.2 gm शुगर
  • विटामिन C: 71.5 mg

प्रेगनेंसी के दौरान लीची के बेनेफिट:
Litchi benefits during pregnancy:

लीची के 5 हेल्थ बेनेफिट जिनके बारे में आपको जानना चाहिए :

  • लीची विटामिन सी से भरपूर होती है, जो आपके शरीर में फैट को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया को तेज करने में एंजाइम की मदद करती है
  • लीची में रुटिन एक कंपाउंड है जो आपकी ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाता है और उन्हें आसानी से टूटने से बचाता है
  • लीची में पॉलीफेनोल बहुत ज़्यादा होता है, जो वेट कंट्रोल करने, डैमेज लिवर को ठीक करने और टाइप 2 डायबिटीज़ का इलाज करने में मदद करता है। यह प्रेगनेंसी के दौरान वेट कंट्रोल करने में मदद करता है
  • लीची में डायटरी फ़ाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो बदहज़मी और कब्ज़ दूर करके आपका पेट साफ रखता है।
  • लीची में पोटेशियम की थोड़ी मात्रा होती है जो आपके शरीर में फ़्लूड को कंट्रोल करके आपकी हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है ।

प्रेगनेंसी के दौरान लीची कैसे खाएं?
How to eat litchi during pregnancy?

इस टेस्टी फ्रूट का मज़ा लेने के कुछ तरीके:

  • इसका छिलका और बीज निकाल दें और इसे पूरा खाएं
  • पुडिंग या स्मूदी में मिलाएं
  • आप उन्हें सलाद, सीरियल या योगर्ट में डाल सकते हैं
  • अन्य फलों के साथ, आप फ्रेश जूस या मॉकटेल बना सकते हैं
  • अन्य फलों के साथ, स्प्रेड या टॉपिंग बनाएं
  • आप उन्हे चीज़ प्लैटर या डेज़र्ट में डाल सकते हैं

निष्कर्ष:
Conclusion:

एक प्रेग्नेंट महिला लीची खाकर, अपनी खाने की इच्छाओं को सेहतमंद तरीके से पूरा कर सकती है, यह उसके लिए और उसके अजन्मे बच्चे की सेहत के लिए अच्छा है, क्योंकि लीची उसके बच्चे के डेवेलपमेंट के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों से भरी होती है। यदि आप उन प्रेग्नेंट महिलाओं में से हैं जिन्हें पर्याप्त मात्रा में लीची नहीं मिल पाती है, तो आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। जब तक आप बहुत ज़्यादा मात्रा में न खाएं, तब तक लीची आपकी रोज़ाना की डाइट में शामिल करने के लिए एक हेल्दी फ्रूट है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको लीची खाने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। भारत के सबसे भरोसेमंद पेरेंटिंग प्लेटफॉर्म मायलो फैमिली के जरिए पेरेंटिंग के बारे में और जानें। केवल एक चीज जो आपको करनी है वह है sign up.

एफऐक्यूएस
FAQs

1.क्या लीची बच्चे के लिए अच्छी है ?
Is litchi good for baby?

हां, लीची बच्चों के लिए अच्छी होती है। आप अपने बच्चे को उनके मन मुताबिक लीची खाने दे सकते हैं बशर्ते कि उन्हे हेल्दी, कंप्लीट डाइट मिले । सभी फूड ग्रुप उनके खाने में शामिल होने चाहिए।

2.क्या लीची के कोई साइड इफेक्ट हैं ?
Are There Any Side Effects of Litchi?

जिन्हे डायबिटीज़ है उन्हे लीची कम खानी चाहिए क्यूंकी इसमें शुगर की बहुत ज़्यादा मात्रा होती है । कुछ लोगों को इससे एलर्जी होने की संभावना होती है । कभी-कभी लीची के कारण हार्मोन की गड़बड़ी हो सकती है । इंटरनल ब्लीडिंग, बुखार और कुछ अन्य सिमटम होने की संभावना रहती है ।

3.लीची गरम होती है या ठंडी ?
Is litchi hot or cold?

लीची एक "हॉट फ्रूट" है; लोगों का कहना है कि इसे एक बार में बहुत ज़्यादा खाने से मुंहासे निकलना, गले में खराश और अन्य प्रॉबलम हो सकती हैं।

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.